DOSTI AISE HI HOTI H

विश्वास के कोमल धागों से है बनता, रिश्तो का संसार |
ज्ञान नहीं, धन नहीं, प्रेम है जीवन का आधार ||

जो प्रेम, स्वार्थ की सीमाओं से परे, करे, वो दोस्त |
खाली जीवन को, स्वर्णिम लम्हों से करे, हरे भरे, वो दोस्त ||

वो दोस्त, समझ हो जिसे, दोस्त की हर धड़कन की |
वो दोस्त, समझ हो जिसे, इस अटूट बन्धन की ||

यह तन नश्वर, जीवन नश्वर, है नश्वर यह संसार |
जो मिटे नहीं, रहे अमर सदा, वो है, दोस्ती – एक अमूल्य उपहार

माना, तू अजनबी है और मैं भी, अजनबी हूं डरने की बात क्या है ज़रा मुस्कुरा तो दे

Aansoo Main Na Dhoondna Humein,Dil Main Hum Bas Jaayenge,Tamanna Ho Agar Milne Ki,To Band Aankhon Main Nazar Aayenge.Lamha Lamha Waqt Guzer Jaayenga,Chund Lamhoo Main Daaman Choot Jaayega,Aaj Waqt Hai Do Baatein Kar Lo Humse,Kal Kiya Pata Koun Apke Zindagi Main Aa Jayega.Paas Aakar Sabhi Door Chale Jaate Hain,Hum Akele The Akele Hi Reh Jaate Hain,Dil Ka Dard Kisse Dikhaaye,Marham Lagane Wale Hi Zakhm De Jaate Hain,Waqt To Humein Bhula Chuka Hai,Muqaddar Bhi Na Bhula De,Dosti Dil Se hum Isiliye Nahin Karte,Kyunke Darte Hain,Koi Phir Se Na Rula De,Zindagi Main Hamesha Naye Loug Milenge,Kahin Ziyada To Kahin Kam Milenge,Aitbaar Zara Soch Kar Karna,Mumkin Nahi Har Jagah Tumhe Hum Milenge.Khushbo Ki Tarah Aapke Paas Bikhar Jayenge,Sukon Ban kar Dil Me Utar Jayenge,Mehsoos Karne Ki Koshish To Kijiye,Door Hote Howe Bhi Pass Nazer Aayenge..!

Search This Blog

Powered By Blogger

Tuesday, December 29, 2009


केवल परनिंदा सुने, नहीं सुने गुणगान।
दीवारों के पास हैं, जाने कैसे कान ।।

सूफी संत चले गए, सब जंगल की ओर।
मंदिर मस्जिद में मिले, रंग बिरंगे चोर ।।

सफल वही है आजकल, वही हुआ सिरमौर।
जिसकी कथनी और है, जिसकी करनी और।।

हमको यह सुविधा मिली, पार उतरने हेतु।
नदिया तो है आग की, और मोम का सेतु।।

जंगल जंगल आज भी, नाच रहे हैं मोर।
लेकिन बस्ती में मिले, घर घर आदमखोर।।

हर कोई हमको मिला, पहने हुए नकाब।
किसको अब अच्छा कहें, किसको कहें खराब।।

सुख सुविधा के कर लिये, जमा सभी सामान।
कौड़ी पास न प्रेम की, बनते है धनवान ।।

चाहे मालामाल हो चाहे हो कंगाल ।
हर कोई कहता मिला, दुनिया है जंजाल।।

राजनीति का व्याकरण, कुर्सीवाला पाठ।
पढ़ा रहे हैं सब हमें, सोलह दूनी आठ।।

मन से जो भी भेंट दे, उसको करो कबूल।
काँटा मिले बबूल का, या गूलर का फूल।।

सागर से रखती नहीं, सीपी कोई आस।
एक स्वाती की बूँद से, बुझ जाती है प्यास।।

No comments:

Post a Comment